उत्तराखंड से इस समय की बड़ी खबर! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर प्रदेश सरकार ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन पर्व पर, सोमवार 19 अक्टूबर 2026 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और राज्य की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि, भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति सदैव पूजनीय रही है। नवरात्रि का यह पवित्र पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनुपम प्रतीक है, जो हमें समाज में नारी शक्ति के अतुलनीय योगदान और सम्मान की याद दिलाता है।
सीएम धामी ने यह भी रेखांकित किया कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और त्योहार सामाजिक एकता एवं सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और इसे भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *