देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता Bhuvan Chandra Khanduri का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई है भुवन चंद खंडूरी उत्तराखंड की राजनीति का एक बड़ा चेहरा रहे हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। वह अपनी सादगी, अनुशासन और साफ-सुथरी राजनीति के लिए जाने जाते थे
विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूरी के कार्यालय की ओर से शोक संदेश जारी कर उनके निधन की पुष्टि की गई है
पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है

